पुत्र वधू ने की बल्ले से पीटकर स्वास्थ्य मंत्रालय से रिटायर्ड ससुर हत्या, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार कविनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय से रिटायर्ड 64 वर्षीय पाती सिंह नाम के व्यक्ति की उसकी पुत्र वधू ने बल्ले से पीटकर हत्या कर दी
News

2025-03-24 16:15:42

गाजियाबाद।मिली जानकारी के अनुसार कविनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय से रिटायर्ड 64 वर्षीय पाती सिंह नाम के व्यक्ति की उसकी पुत्र वधू ने बल्ले से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए पाती सिंह की पुत्र वधू आरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पाती सिंह मूल रूप से सहारनपुर जिले के मूल निवासी थे।उनकी पत्नी और इकलौते बेटे जितेन्द्र की पूर्व समय में मौत हो चुकी है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया है। जहां पाती सिंह की पुत्र वधू आरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि गोविन्द पुरम D ब्लाक में जिस मकान में पाती सिंह की हत्या की हुई है।वह मकान पाती सिंह के नाम बताया जा रहा है जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion