2026-03-07 18:41:55
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। विभागीय अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करना भी सुनिश्चित करें। एडीसी राहुल मोदी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे।
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करे। समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
इसके साथ-साथ अपने विभाग से संबंधी सरकार की योजनाओं बारे भी लोगों को जानकारी दें, ताकि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।
एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को उक्त पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करे। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।