2025-03-19 18:13:57
फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में चलाये जा रहे यातायात अभियान में बुधवार को जिले के विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो पहिया एवं चार-पहिया वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 61 वाहनों का ई-चालान किया। तथा 02 वाहन से 1500 का शमन शुल्क वसूला। इसके साथ ही यातायात नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरुक भी किया गया।