2025-01-30 19:40:51
हिसार : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हिसार जिले में समाधान शिविर के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोडऩा है। बुधवार को उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान किया। समाधान शिविर का आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में किया जा रहा हैं। विदित हो कि जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाया जा रहा है। समाधान शिविर पर प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें आ रही हैं हैं। प्रशासन द्वारा समाधान शिविर के रूप में सुनी जा रही समस्याओं के निवारण ने नागरिकों के बीच एक नई उम्मीद की किरण जगाई है।