सम्राट अशोक समाज रत्न से नवाजे गए जी के शर्मा

शोभा यात्रा निकालकर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से सम्राट अशोक मार्ग पर स्थित किराड़ी प्रेम नगर दो नागलोई दिल्ली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
News

2025-04-06 21:38:18

अलीगढ / दिल्ली / 5 अप्रैल 2025 को देश के महान सम्राट अशोक की जयंती और शोभा यात्रा निकालकर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से सम्राट अशोक मार्ग पर स्थित किराड़ी प्रेम नगर दो नागलोई दिल्ली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर अध्यक्षता कर रहे राम बहादुर पासी विशिष्ट अतिथि के रूप में जी के शर्मा आजमगढ़ उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह उत्तराखंड मनोज कुमार ठाकुर बिहार रविंद्र कुमार मौर्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के आयोजक शमशेर सिंह संचालन नागेंद्र कुमार ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव ने किया कार्यक्रम को मूर्त रूप देते हुए दीपक ठाकुर ने कहा कि सम्राट अशोक वंशज संघ की नींव रखने वाले स्वर्गीय राम समुझ जी अब हम लोगों के बीच में नहीं है समाज को बड़े पैमाने पर जोड़ने का काम किया और उनके बताए हुए रास्ते पर हम संगठन के सभी लोग की जिम्मेदारी बनती है संघ को पूरे भारत में पहुंचाया जाए जिससे सम्राट अशोक के द्वारा इस देश के लिए किए गए कार्यों का हम अपने आने वाली पीढियो तक पहुंचने का कार्य करें मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश की वर्तमान सरकारों को इन आदर्श महापुरुषों के कार्य प्रणाली और अचार और विचार को लेकर देश की आवाम के लिए काम करना चाहिए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक होने के कारण मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस संगठन में जो भी लोग तन मन धन से जिस प्रकार से सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को पूरे देश में नहीं पूरे विश्व में पहुंचने का कार्य किया इस प्रकार से संगठन के सभी पदाधिकारी अपने पद की गरिमा को रखते हुए नैतिक जिम्मेदारियां का पालन करें और अपने महापुरुषों को आदर्श मानकर कार्य करें कल्याण सिंह उत्तराखंड ने कहा कि यह हमारे सौभाग्य की बात है जो इतने बड़े संगठन में हमें कार्य करने का मौका मिल रहा है मैं प्रयास करूंगा की बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलने का कार्य करूंगा विशिष्ट अतिथि जी के शर्मा ने कहा कि तथागत के उपदेश श्रवण किए गए थे लिखित नहीं थे उन्होंने स्वयं नहीं लिखा है उनके शिष्य अर्हत उपालि उपदेशों को क्रमबद्ध करते हुए बौद्ध धम्म को पाली भाषा में लिखा है उसी का अनुसरण करते हुए नाग वंश नंद वंश हर्यक वंश मौर्य वंश तमाम राजाओं ने बौद्ध धम्म को माना और उनके पद चिन्हों पर चलकर वृहद भारत में शासन किया आज सम्राट अशोक की जयंती पूरे देश वह विदेश में धूमधाम से मनाई जा रही है अफसोस इस बात का है कि सरकार इस महान शासक के जन्म दिवस के अवसर पर अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जबकि सिकंदर भी महान सम्राट का नाम सुनकर भाग चला था राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दूसरे चरण में राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र कुमार ठाकुर ने पिछली कार्रवाइयों को पढ़कर सुनाया और संगठन को रिनुअल करने के लिए और सघं का विस्तार तथा संगठन का खाता बैंक में खोलने पर विचार रखा उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वे समस्या प्रस्ताव को पास किया साथ ही राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर सत्येंद्र ठाकुर ने उत्तर प्रदेश से आए जी के शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजमगढ़ को उत्तर प्रदेश का प्रभार देते हुए उन्हें सम्राट अशोक वंशज संघ की तरफ से सम्राट अशोक समाज रत्न से सम्मानित किया उत्तराखंड से आए हुए कल्याण सिंह को भी उत्तराखंड का प्रभार देते हुए सम्राट अशोक समाज रत्न से सम्मानित किया कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले कुछ विशेष लोगों को सदस्यता प्रमाण से भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक ठाकुर शमशेर सिंह कृष्ण ठाकुर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा दिल्ली अधिवक्ता राम आधार ठाकुर नागेंद्र ठाकुर इंजीनियर कामता लाल ठाकुर महंत लाल सेन अनंत लाल सुनील बलिया रामरतन मुरारी शिवकुमार अंजनी कुमार राजकरण धर्मपाल प्रभात कुमार उदय सिंह उमेश चंद ठाकुर दो जय नाथ मौर्या रामसमुझ मौर्य म सेन राम सिंह वर्मा सुभाष चंद्र बोस राममिलन गौतम सुरेश गौतम जगदीश श्रीवास्तव राम बहादुर पासी सूरजपाल सिंह धर्मपाल आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion