गुजविप्रौवि के भौतिकी विभाग ने पहले प्रथम एथलेटिक्स मीट में पुरुष और महिला श्रेणी में ट्रॉफी जीती

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) के भौतिकी विभाग ने पहली खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
News

2025-04-07 22:39:25

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) के भौतिकी विभाग ने पहली खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। भौतिकी विभाग ने ओवरऑल पुरुष और महिला ट्रॉफी दोनों जीत ली हैं। भौतिकी विभाग की छात्रा रिशिका ने सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया। विभाग ने इसे एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। विभागाध्यक्ष प्रो. आर.एस. कुंडू ने बताया कि भौतिकी विभाग की टीम ने मिश्रित रिले रेस में पहला स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने दूसरी टीम को 250 मीटर से पीछे छोड़ दिया। रिशिका ने 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में सात स्वर्ण पदक जीते और रिले रेस तथा मिश्रित रिले रेस में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, उन्होंने ऊंची कूद और लंबी कूद में भी पहला स्थान प्राप्त किया। महिला टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती, जिसमें टीम ने 52 अंक प्राप्त किए। संजना ने 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सिनु ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। यमन ने शॉट पुट में पहला और लंबी कूद व भाला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रेरणा और हेमंत ने भी अपनी शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रो. कुंडू ने कहा कि यह जीत हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक व खेल दोनों क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा को दर्शाती है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion