एंटी रोमियो अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह
News

2025-07-17 13:51:12

अमेठी :- पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से महिला थाना पुलिस द्वारा कस्बा अमेठी स्थित आरआरपीजी कॉलेज छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर व जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। इसी क्रम में एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए अभियान चलाया गया एवं संदिग्धों की चेकिंग की गयी ।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion