2025-03-18 14:28:21
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख महिला पत्रिका गृहशोभा को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2025 का आयोजन 20 मार्च, 2025 को त्रावणकोर पैलेस, नई दिल्ली में किया जाएगा| यह गृहशोभा द्वारा आयोजित पहला ऐसा सम्मान समारोह होगा जिस में उन इंस्पायरिंग महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फोक आर्ट्स, प्रशासन, सामाजिक सेवा, बिजनेस, साइंस एंड टेक्नोलोजी (STEM), ऑटोमोबाइल, डिफेंस, एंटरटेनमेंट और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान दिया है| यह अवार्ड समारोह समाज की मशहूर पर्सनालिटीज, इंडस्ट्री के दिग्गजों और इंफ्लुएंसर्स को एक मंच पर लाएगा, जहां उन महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा जाएगा जिन्होंने अपनी मेहनत व साहस से तमाम मुश्किलों को पार किया, रूढ़ियों को तोड़ा और नए बैंचमार्क्स सेट किए| ये अवार्ड्स महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गृहशोभा के कमिटमेंट को दर्शाता है व उन महिलाओं के साहस और उत्कृष्टता की कहानियों को उजागर करने वाले प्लेटफौर्म के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है| द कारवां पत्रिका के संपादक और दिल्ली प्रेस के एग्जीक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ ने इस अवार्ड समारोह को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, ये अवार्ड्स सिर्फ एक सम्मान नहीं हैं, बल्कि लाखों रीडर्स और महिलाओं को बड़े सपने देखने व उन्हें अपने लक्ष्य को निडर हो कर पाने की प्रेरणा देने का जरिया हैं| उन्होंने आगे कहा, इन अवार्ड्स के जरिए हम उन महिलाओं को पहचान देना चाहते हैं जिन्होंने अपने रास्ते में आई हर बाधा को पार कर सफलता हासिल की, जो प्रेरणा देती हैं, लीड करती हैं, सशक्त बनाती हैं, देश का निर्माण करती हैं, सीमाएं तोड़ती हैं, विरासत बनाती हैं, साम्राज्य खड़ा करती हैं और सपनों को साकार करती हैं| ऐसी महिलाओं की बहादुरी, संघर्ष की कहानियों को बताया, सराहा और फैलाया जाना चाहिए, ताकि वे दूसरों को प्रेरित कर सकें और एक सशक्त समाज बना सकें| गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2025 इस विचार पर विश्वास करता है कि ‘केवल एक महिला ही दूसरी महिला के संघर्ष और सफलता को पूरी तरह समझ सकती है|’ इसी सोच के साथ इस अवार्ड समारोह के जूरी पैनल में अलग-अलग फील्ड की प्रतिभाशाली महिलाओं को शामिल किया गया है| इस प्रतिष्ठित जूरी की अध्यक्ष सत्य सरन (पूर्व संपादक, फेमिना) होंगी| उन के साथ ऋचा शाह (डायरेक्टर, दिल्ली प्रेस), पद्मप्रिया जनाकिरमन (भारतीय अभिनेत्री), नूरिया अंसारी (प्रेसिडेंट, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन), दिलशाद मास्टर (डायरेक्टर, आउटवर्ड बाउंड हिमालय) और सुरभि कंगा (वेब एडिटर, द कारवां) भी इस जूरी का हिस्सा होंगी