स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक सील

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ
News

2026-08-05 03:20:24

शाहबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन क्लीनिक सील कर दिए। कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया और कई संचालकों ने अपने क्लीनिक बंद कर दिए। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अतुल रस्तोगी ने बताया कि पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में संचालित एक बंगाली क्लीनिक पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान संचालक से क्लीनिक संचालन से संबंधित वैध अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया।

इसके बाद आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर गदमर पट्टी गांव में नेमवीर के क्लीनिक की जांच की गई। यहां भी आवश्यक अभिलेख नहीं मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं मित्रपुर गांव में संचालित सुभाष के क्लीनिक पर भी टीम ने कार्रवाई करते हुए वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion