2026-03-14 17:43:12
रेवाड़ी। साउथ रेंज आईजी श्रीमती नाजनीन भसीन, आईपीएस ने जिला पुलिस मुख्यालय रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में रेवाड़ी पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण प्रक्रिया से पहले बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह व जिला पुलिस मुख्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मचारी भी मोजुद रहे। आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी श्रीमती नाजनीन भसीन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मादक पदार्थों की मात्रा, सील की स्थिति, वजन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निस्तारण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार हो सके।
वजन मापने और सील की जांच के बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस कल्याण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक और डेटा का बेहतर इस्तेमाल किया जाए ताकि अपराधियों पर लगाम कसी जा सके। अपराध प्रक्रिया, लंबित मुकदमों और गिरफ्तारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।