2025-04-09 23:07:42
अलीगढ। केमएवी इंटर कॉलेज में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी अपनी क्षमता के दम पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। यह संविधान दूसरी पार्टियों में नहीं हैं, वहां शीर्ष नेतृत्व परिवार के लोग ही करते हैं। हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बनने पर गर्व है। सदस्यता लगातार बढ़ती जा रही है, आलम यह है कि अब दूसरी पार्टियों को सदस्य बनाने के लिए गांव सैकड़ा पार करना भी दुर्लभ हो रहा है। भाजपा ने जितना सम्मान बाबा साहब को दिया उतना बसपा ने भी नहीं दिया। महापुरुषों का सम्मान भाजपा करती है। तीन पीढ़ियों की मेहनत के बाद भाजपा इस मुकाम पर है। आजादी के बाद इन 11 साल में जितना विकास हुआ है, उतना पूर्व की सरकारों ने कभी नहीं किया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कुछ लोग घोर आलोचक होंगे उन तक भी सरकार की योजनाएं और विकास पहुंचा है। भाजपा में बिना भेदभाव के काम हो रहे हैं। राशन पहले की सरकारों में भी मिलता था, लेकिन वो सिर्फ चार महीने में एक बार। आज भाजपा सरकार हर महीने दाना-दाना जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी, 2027 में यूपी में भी भाजपा की हैट्रिक बनेगी। भाजपा है तो हम सब हैं। पार्टी की मजबूती के लिए आपसी भेदभाव को मिटाना होगा। संचालन भरत राजपूत ने किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, रामवीर परमार, केहर सिंह राजपूत, उमेश यादव, मनोज प्रमुख, उमेश राघव, अनेकपाल सिंह, नबाव सिंह, यज्ञपाल लोधी, हरवीर सोलंकी, होमेंद्र राजपूत, रामेश्वर सिंह, रामबाबू, विक्की राजपूत, गेंदालाल वर्मा, कैलाश बघेल, शोभा देवी, भगवती प्रसाद, सन्नी बजाज, नरपाल सिंह, सलीम गाजी, अतुल गुप्ता, अभयदीप, कीरतपाल, धनंजय पंडित, सुरेंद्र वार्ष्णेय, सप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।