श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षाव्यवस्थाओं का लिया जायजा

द्वितीय सोमवार के अवसर पर जनपद रामपुर में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिव मंदिरों
News

2026-08-11 03:01:47

रामपुर,श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर जनपद रामपुर में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक किए जाने के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी शाहबाद एवं क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण किया गया तथा जलाभिषेक हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion