धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के समर्थन में कुंवर विश्वास का बड़ा ऐलान

कानूनी लड़ाई का खर्च मैं स्वयं उठाऊंगा। छात्रों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।”
News

2026-08-04 05:45:26

मुज़फ्फरनगर/नई दिल्ली, । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुज़फ्फरनगर के पूर्व छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास ने छात्रों के समर्थन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि छात्र हितों की लड़ाई के दौरान यदि किसी छात्र के विरुद्ध कोई मामला दर्ज किया जाता है, तो उसकी पूरी कानूनी लड़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। कुंवर विश्वास ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके हितों की रक्षा करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। उनका कहना था कि किसी भी छात्र को न्याय की लड़ाई में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल के दिनों में हुए छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कुंवर विश्वास ने कहा कि आंदोलन के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने और उनका मनोबल बढ़ाने से आंदोलन को नई दिशा और मजबूती मिली। उन्होंने दावा किया कि बढ़ते जनदबाव के कारण सरकार को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा। कुंवर विश्वास ने अपने संदेश में कहा, “यदि छात्र हित की लड़ाई के दौरान किसी छात्र पर कोई मामला दर्ज होता है, तो उसकी पूरी कानूनी लड़ाई का खर्च मैं स्वयं उठाऊंगा। छात्रों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।” उनके इस ऐलान के बाद छात्र संगठनों और समाजवादी समर्थकों के बीच इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। समर्थकों का मानना है कि यह घोषणा छात्र आंदोलन के समर्थन में एक महत्वपूर्ण पहल है, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। छात्र आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर देशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं तथा विभिन्न दलों और संगठनों की ओर से लगातार अपने-अपने पक्ष रखे जा रहे हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion