2026-03-26 17:48:07
मिशन शक्ति 5.0 – द्वितीय चरण के तहत थाना कुतुबशेर में विद्यार्थियों हेतु जागरूकता एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित संस्कार उजाला जिला प्रभारी अशोक शर्मा सहारनपुर थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर में मिशन शक्ति 5.0 – द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को थाना परिसर में आमंत्रित कर जागरूकता एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को थाने में संपादित होने वाले विभिन्न कार्यों जैसे प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, अभिलेख/रजिस्टर संधारण एवं अन्य पुलिस कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा के विषय में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महोदय एवं मिशन शक्ति प्रभारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे तथा बच्चों को सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।