मिशन शक्ति फेस5.0 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रामपुर में चला व्यापक जागरूकता अभियान

अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा
News

2026-08-11 03:01:07

रामपुर। मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोमवार, 10 अगस्त 2026 को जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा दल एवं जनपद के समस्त थानों की महिला सुरक्षा टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार और नारी सम्मान से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के उपयोग और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला सुरक्षा दल ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न सहित विभिन्न समस्याओं के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया भी समझाई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट, कॉमिक्स एवं जागरूकता सामग्री वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे हेल्पलाइन सेवाओं का प्रभावी उपयोग कर सकें

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion