2025-03-30 21:41:26
अलीगढ: जय मां महाकाली सेवा मंडल के द्वारा छर्रा नगर स्थित प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर प्रांगण में पंचम नवरात्रि महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज प्रथम नवरात्रि के दिन माता रानी के पसंदीदा रंगों से संपूर्ण मंदिर प्रांगण को फूल एवं गुब्बारों से सजाया गया। नरवर से आये आचार्य अनुज तिवारी जी ने विधिवत तरीके से मंत्रोच्चारण के साथ सभी सेवादारों से जगत जननी माता रानी की अखंड ज्योति की स्थापना कराई। उसके बाद सभी सेवादारों ने माता रानी का भोग लगाया एवं संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतू मातारानी से प्रार्थना की। इस मौके पर जय मां महाकाली मंडल के संस्थापक सेवादार नवनीत माहेश्वरी सर्राफ , गौरव माहेश्वरी, अनुज पलतानी, दीपक भंसाली, अनुभव भंसाली, अजय महेश्वरी, वैभव बिरला, पुनीत महेश्वरी, आमोद माहेश्वरी ,गोलू महेश्वरी,भगत जी, आदि सेवादार मौजूद रहे।