ओबरा पुलिस की कार्रवाई चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर अरविन्द शुक्ला। सोनभद्र/ओबरा। सोनभद्र जनपद के थाना ओबरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर
News

2026-03-27 18:55:21

ओबरा पुलिस की कार्रवाई: चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। रिपोर्टर अरविन्द शुक्ला। सोनभद्र/ओबरा। सोनभद्र जनपद के थाना ओबरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 5:45 बजे थाना ओबरा पुलिस ने मु0अ0सं0 52/2026, धारा 331(4), 305(क), 317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू हरिजन (उम्र करीब 20 वर्ष) को डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी स्थानीय निवासी है और लंबे समय से पुलिस को वांछित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ब्लैक/ग्रे रंग की स्मार्ट घड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह एवं हेड कांस्टेबल संतोष पटेल की टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion