ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी

ब्यूरो चीफ सोनभद्र अरविन्द गुप्ता। सोनभद्र/ओबरा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा
News

2026-03-26 19:08:23

ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी ब्यूरो चीफ सोनभद्र अरविन्द गुप्ता। सोनभद्र/ओबरा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म से संबंधित एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0-57/2026 में धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सुनील कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र पारस भारती, निवासी ग्राम खैरटिया थाना ओबरा, को 25 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मुखबिर खास की सूचना पर आरो पानी टंकी खैरटिया के पास से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश दुबे एवं कांस्टेबल अरुण कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion