हरेला पर्व पर मसूरी में बच्चों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता, कविता व चित्रकला से मोहा मन

मसूरी भाजपा मंडल और रॉबस्ट वर्ल्ड संस्था के संयुक्त प्रयास से नगर पालिका सभागार में हरेला पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
News

2025-08-03 19:34:12

मसूरी भाजपा मंडल और रॉबस्ट वर्ल्ड संस्था के संयुक्त प्रयास से नगर पालिका सभागार में हरेला पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कविता वाचन और चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य मंत्री सुभाष बड़वाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री बड़वाल ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी से पौधारोपण और पर्यावरण की रक्षा में भाग लेने की अपील की। रॉबस्ट वर्ल्ड संस्था के संस्थापक शुभ विश्नोई ने बताया कि 16 जुलाई से संस्था ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह आयोजन हरेला पर्व को एक सार्थक दिशा देने में सफल रहा। बाइट सुभाष बड़वाल राज्य मंत्री उत्तराखंड बाइट शुभ विश्नोई संस्थापक रॉबस्ट वर्ल्ड संस्था

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion