राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पार्टी कार्यकर्ता करेंगे माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे
News

2025-10-01 20:38:35

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मध्य भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी 29 मंडलों में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर संगठन आत्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर सेवा भाव का कार्य करेंगे।भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञती के मुताबिक पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया की 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निर्माता आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 2 अक्टूबर को सुबह 10 भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 37 बूथ क्रमांक 167 पर भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 11 बजे गांधी मार्केट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिभा पर मलयाणपण किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी मार्केट पर खदी भंडार, पर प्रचार प्रसार एवं संचालक का सम्मान किया जाएगा और खदी खरीदेंगे। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने बताया जिले के सभी 1480 बूथ पर, पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा अधिक से अधिक पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण के लिए जागृत करें। उन्होंने कहा कि जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाएं हैं वह सभी कार्यकर्ता माल्यार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को स्वदेशी अपनाओ का संदेश हम दुकानदार व्यापारियों एवं घर-घर जाकर जल संपर्क करते हुए जागृत करेंगे और आग्रह किया जाएगा कि भारत में बनने वाली वस्तुओं को खरीदें और जो कि हमारे भारत की मुख्य पहचान है जब हम अपने भारत से बनी हुई चीजों को खरीदेंगे तो और भी लोगों को जागृत करेंगे ताकि हमारा स्वदेशी का प्रचार घर-घर में पहुंचे यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की विचारधारा है। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा की सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर चलने वाले अभियान को जन-जन तक पहुंच कर सफल बनाएं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion