संयुक्त छापामारी कर पुलिस ने शराब की भट्ठियों का नष्ट किया

झारखंड हेड विजय कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा ग्राम- भगहर भण्डार में अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ था।
News

2025-09-08 20:20:21

झारखंड हेड विजय कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा ग्राम- भगहर भण्डार में अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें पु०नि० बरही अंचल, थाना प्रभारी चौपारण एवं अन्य कर्मी तथा वन पदाधिकारी/कर्मी के साथ संयुक्त छापामारी करने हेतु 02 JCB मशीन के साथ ग्राम- भगहर भंडार के जंगली क्षेत्रों में विभिन्न स्थानो में बने अवैध शराब के भष्ठियों के विनष्टीकरण हेतु प्रस्थान किये। इस छापामारी अभियान में ग्राम भगहर भण्डार एवं परसातरी के जंगली क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बने करीब 12 शराब भड्डी, 60000 किग्रा0 जावा महुआ तथा 5000 लीटर महुआ शराब को विनष्ट किया गया। इस संबंध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कांड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। > जप्त/विनष्ट सामानों का विवरणी- 1. 60000 किग्रा0 जावा महुआ विनष्ट किया गया। 2. 5000 लीटर महुआ शराब । 3. 500 ड्राम । 4. 50 एल्युमिनियम का डेगचा । 5. शराब बनाने का उपकरण । ➤ छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी- . पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार बरही अंचल । 1 2. पु0अ0नि0 सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपारण। 3. पु०अ०नि० दिव्य प्रकाश चौपारण थाना। 4. पु०अ०नि० सुनिल कुमार सिंह चौपारण थाना। 5. स०अ०नि० बादल कुमार महतो चौपारण थाना। 6. स०अ०नि० कैलाश चन्द्र महतो चौपारण थाना। 7. सशस्त्र बल चौपारण थाना। 8. वन विभाग के कर्मी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion