2025-04-07 20:42:19
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर इकराम हुसैन को 8 अप्रैल, 2025 से दो वर्ष की अवधि के लिए सामाजिक विज्ञान संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। 29 वर्षों से अधिक के प्रतिष्ठित शिक्षण करियर के साथ, प्रोफेसर हुसैन नवंबर 2007 से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वह 1990 में सहायक प्रोफेसर के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग में शामिल हुए। प्रोफेसर हुसैन पाँच शोध परियोजनाएँ पूर्ण कर चुके हैं और उन्होंने चार पेटेंट हासिल किए हैं जिनमें दो स्वीकृत हो चुके हैं और दो के लिए उन्होंने आवेदन किया गया है। उनके 86 शोध पत्र जिनमें 55 अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में तथा 15 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों और सम्मेलनों में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. इकराम के प्रशासनिक अनुभव में तीन बार शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना और 2009 से 2011 तक सर जियाउद्दीन हॉल के प्रोवोस्ट के रूप में कार्य करना शामिल है। वह चार पेशेवर निकायों के सक्रिय सदस्य भी हैं और उन्होंने कई शैक्षणिक और विश्वविद्यालय-संबंधी गतिविधियों में भाग लिया है, जिनमें अभिविन्यास और पुनश्चर्या पाठ्यक्रम, कॉर्पाेरेट जीवन की व्यस्तताएं, प्रवेश प्रक्रियाएं और परीक्षा कार्य शामिल हैं। शासन ने सोशल मीडिया से अलीगढ नगर निगम की सराहना अलीगढ़। वित्तीय वर्ष 2024-25 अलीगढ़ नगर निगम के लिए ऐतिहासिक व रिकॉर्ड संपत्ति कर वसूली के लिए हमेशा याद रखा जाएगा वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्त होने पर रिकॉर्ड 52 प्रतिशत राजस्व वृद्धि करने पर शासन द्वारा सराहना की गई। नगर आयुक्त ने शासन के द्वारा सराहना करने पर उनका आभार व्यक्त किया है और भरोसा दिलाया है इस वित्तीय वर्ष के मुकाबले आगामी वित्तीय वर्ष मे वसूली में बढ़ोतरी की जाएगी। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया इस बार अलीगढ नगर निगम वित्तीय वर्ष 2024-25 मे कर संग्रहण रूपये 88.94 करोड़ करेत्तर संग्रहणरू रूपये 56.86 करोड़ समेत कुल संग्रहण रूपये 145.8 करोड़ की वसूली हुई थी। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सभी जोनल अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जागरूकता और राजस्व अधिकारियों के समर्पण से यह उपलब्धि संभव हुई है। आने वाले वर्षों में इस आंकड़े को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम का उद्देश्य है कि अगले वित्तीय वर्ष में गृहकर वसूली में और वृद्धि हो। इसके लिए विभिन्न जागरूकता अभियानों और करदाताओं के साथ संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि समय पर कर भुगतान सुनिश्चित हो सके। नगर आयुक्त ने बताया हमारी टीम ने अथक प्रयास किए, जिससे हम इस वित्तीय वर्ष की राजस्व वृद्धि के साथ अलीगढ़ नगर निगम ने नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने कहा आने वाले वित्तीय वर्ष में हम और मेहनत कर नगर निगम का राजस्व बढ़ाएंगे। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शहर के विकास में योगदान करने वाले सम्मानित कर दाताओ का भी आभार जताया उन्होंने कहा की रिकॉर्ड वसूली से शहर के विकास व जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने में गति मिलेगी। नगर आयुक्त ने कहा इस वित्तीय वर्ष रिकॉर्ड वसूली नगर निगम ने की जिसका श्रेय निश्चित रूप से राजस्व टीम, माननीय पार्षदों के सहयोग व अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र के सम्मानित करदाताओं को जाता है जिन्होंने शहर के विकास के लिए दिल खोलकर नगर निगम संपत्ति कर जमा किया उन्होंने कहा जो लोग संपत्ति कर जमा करने से छूट गए हैं उनसे अपील की जाती है इस वित्तीय वर्ष में अपने संपत्ति कर को जमा कर शहर के विकास में भागीदार बने। सिंचाई बन्धु की बैठक 09 अप्रैल को अलीगढ़। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में 09 अप्रैल को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन स्थित सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित की जाएगी। अधिशासी अभियंता एवं सचिव सिंचाई बन्धु ने उक्त जानकारी देते हुए सभी किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाऐं एवं अपनी सिंचाई से सम्बन्धित समस्याओं व मांगों के सम्बन्ध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित करना चाहें। विशेष लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अलीगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में 26 अप्रैल शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय एवं बाह्य स्थित न्यायालयों पर किया जाना है। विशेष लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत लम्बित शमनीय दाण्डिक मामलों एवं आपराधिक शमनीय वादों, मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाना है। अपर जिला जज एवं पूर्णकालीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिनसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए वादकारीगण से अनुरोध किया है कि वह विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत न्यायालय में लम्बित शमनीय दाण्डिक मामलों एवं आपराधिक शमनीय वादों के निस्तारण के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत का लाभ उठायें एवं जिला न्यायालय अलीगढ़ व बाह्य स्थित न्यायालयों मंे पहॅुचकर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत को सफल बनाएं। परिवहन विभाग द्वारा पूरे माह चलेगा अभियान अलीगढ़। प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ अलीगढ़ संभाग के चारों जिलों में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरटीओ दीपक कुमार शाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि अभियान के अन्तर्गत अलीगढ़ संभाग में 01 अपै्रल से 05 अप्रैल तक कुल 102 अपंजीकृत ई-रिक्शा वाहनों के चालान किये गये हैं एवं 298 अन्य अभियोगों में ई-रिक्शा वाहनों के चालान किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 241 ई-रिक्शा वाहनों को विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया है, यह अभियान पूरे माह युद्धस्तर पर जारी रहेगा।