2026-02-03 15:11:57
रेवाड़ी। एआईआरएफ तथा एनडब्ल्युआरईयु के आह्वान पर अखिल भारतीय मांग दिवस पर रेल कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगो को लेकर रेलकर्मियों ने रेवाङी स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक, मंत्रालयिक समेत विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर एनडब्ल्युआरईयू बीकानेर मंडल के सहायक मंत्री का. देवेंद्र सिंह यादव व रेवाड़ी ब्रांच के सचिव का. आरके शर्मा ने बताया कि आज के प्रदर्शन की मुख्य मांगों में केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग की कार्यवाही जल्द से जल्द करने व पेंशनरों को भी वेतन आयोग का लाभ देने, आठवाँ वेतन आयोग की कार्यवाही शीघ्र शुरू हो एवं संशोधित वेतन-भत्ते 1 जनवरी 2026 से लागू करने, पुराने पेंशनर एवं नए पेंशनर मे भेदभाव नहीं किए जाना प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं, विभिन्न पेंशन योजनाओं में ओपीएस समान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, बोनस भुगतान आंकलन की सीमा रु 7000 प्रतिमाह को हटाया जाए, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते की दर में 25 फीसदी से वृद्धि हो एवं इसके 70 फीसदी भाग को आयकर से मुक्त किया जाए, जीडीसीई का आयोजन करके कर्मचारियों को विभिन्न कैटेगरी में पदोन्नति का अवसर प्रदान किए जाएं, ट्रैक मेंटेनर की पेट्रोलिंग 12 किमी तक सीमित हो एवं उन्हे लेवल 6 प्रदान हो, पॉइंटसमेन के विभिन्न ग्रेडों की संरचना के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं, वर्षों पुरानी एचओईआर प्रणाली समाप्त हो एवं प्रत्येक केटेगरी में 8 घंटे से अधिक की ड्यूटी न हो, कारखानों में आउटसोर्सिंग बंद किए जाएं एवं पदों के स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए, एसएन्डटी, टीआरडी सहित विभिन्न विभागों में कार्यभार के अनुसार पद उपलब्ध कराए
जाएं, सभी सुपरवाइजर को आरबीई 155/2022 के अनुसार लेवल-8 एवं 9 का लाभ प्रदान हो, विद्युत कोचिंग/आरएसी का नियंत्रण विद्युत विभाग के अधीन ही हो, कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष हो, सीधी भर्ती आयोजित की जाए, संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को रिस्क और हार्ड ड्यूटी भत्ता कोटा के 10 फीसदी पदों को एलडीसीई में शामिल करके ओपन चयन दिया जाए, रेल कर्मियों के माता-पिता को पास की सुविधा हो तथा रेलवे आवास एवं कॉलोनियों की पर्याप्त मरम्मत की व्यवस्था हो एवं वर्षों पुराने आवास के स्थान पर नए आवास आधुनिक सुविधाओं के साथ उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मुकेश यादव, सहा. अध्यक्ष नवीन कुमार, राकेश कुमार, पंकज घई, सहा. शाखा सचिव इन्द्राज मीणा, नेकवदन शर्मा, सर्वेश गुप्ता, संदीप गुर्जर, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार समेत विभाग के काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।