रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा घाटशिला, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रामदास सोरेन को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कभी हमने सोचा भी नहीं था
News

2025-08-16 20:20:37

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रामदास सोरेन को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कभी हमने सोचा भी नहीं था कि हमारे प्रिय मित्र रामदास सोरेन जी नहीं रहेंगे। वह बहुत ही मित भाषी स्वभाव के थे। वैसा हमने आज तक नहीं देखा। कई बार उन्होंने कहा कि घाटशिला में आपके लोग यहां बहुत है। आपको देखना और मिलना चाहते हैं। हमने कहा कि अभी तो चुनाव खत्म हुआ है, अब आएंगे, लेकिन वह आज हमारे बीच नहीं है। झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन का शव विधायकी क्षेत्र घाटशिला के बा साकची स्थित जिला कार्यालय पहुंचा जिसके बाद उनके निवास घोड़ाबांधा पहुंचा जहां लोगों की भारी भीड़ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर उनके निर्वाचन क्षेत्र घाटशिला ले जाया गया झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष ने कहा, श्री सोरेन के निधन के समाचार से काफ़ी दुखी हूं। आज वे हमारे बीच नहीं रहें। उनका असमय चले जाना हम सभी को स्तब्ध करता है। श्री महतो ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। साथ ही उनके चाहने वालों को इस विकट घड़ी में ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करें। रामदास सोरेन को विधानसभा में दी गई अंतिम विदाई JMM सांसद महुआ माजी ने झारखंड के मंत्री और JMM नेता रामदास सोरेन के निधन पर कहा, रामदास सोरेन ज़मीन से जुड़े नेता थे, उन्होंने गुरुजी के साथ मिलकर आंदोलन किया था। उन्होंने बहुत संघर्ष किया और आज उन्हें ये पद मिला; वे मंत्री बने लेकिन ऐसे समय में उनका जाना उनके परिवार, JMM परिवार और राज्य के लिए बहुत बड़ा झटका है... वे बिल्कुल स्वस्थ थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। वे हमारे दिलों-दिमाग में हमेशा रहेंगे। कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने झारखंड के मंत्री और JMM नेता रामदास सोरेन के निधन पर कहा, ...ऐसा लगता है कि झारखंड पर कोई काला साया छा गया है...यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इतनी कम उम्र में उनका निधन झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भाजपा नेता रविन्द्र कुमार राय ने झारखंड के मंत्री और JMM नेता रामदास सोरेन के निधन पर कहा, रामदास सोरेन एक अच्छे जमीनी कार्यकर्ता थे और सार्वजनिक जीवन में अपने समर्पण के लिए जाने जाते थे। हम सभी उनके असामयिक निधन से दुखी हैं... हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं... यह एक अपूरणीय क्षति है। मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर आज एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा राज्यपाल ने दिवगंत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को विधानसभा में पहुंचकर दी श्रद्धा अंजलि

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion