कुपोषण तथा एनीमिया दूर करने में सार्थक सिद्ध होगा समर अभियान

समर अभियान के प्रचार प्रसार हेतु स्लोगन युक्त छतरी का वितरण सेविकाओं एवं जनप्रतिनिधियों के बीच किया गया
News

2025-03-20 14:40:43

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल में समर‌ कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, महिला पर्यवेक्षिका, सेविकाओं को कुपोषण निवारण एवं एनीमिया दूर करने से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई उपायुक्त मनीष कुमार ने समर अभियान से जुड़े मुख्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु जानकारियों को उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के बीच साझा किया। उन्होंने बताया कि समर अभियान के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिका के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि समर अभियान अंतर्गत गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों, गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चे, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता व गर्भवती महिलाओं की पहचान करें। इन चिन्हित लोगों को उनके निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जांच की जायेगी और फिर आखिरकार कुपोषण से ग्रसित बच्चों, गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चे, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता व गर्भवती महिलाओं का उपचार करवाया जायेगाइस दौरान मुख्य रूप से सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड के जनप्रतिनिधि, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका तथा समाज कल्याण कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहें

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion