2025-09-08 23:40:08
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में, भारतीय जनता पार्टी जिला हजारीबाग की ओर से, सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह थे ।कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ,संचालन जिला मंत्री कुणाल किशोर दुबे, धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया। सेवा पखवाड़ा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर, दो महान हस्तियां महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर समाप्त होगी। इस बीच अनेक कार्यक्रम पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भाव से किया जाएगा ।साक्षरता ,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अभियान चलाकर काम किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य अतिथि द्वारा विस्तार से कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बताया गया ।साथ ही मंडल स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया ।कार्यशाला को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी ,विभाग प्रचारक आशुतोष भाई साहब ,पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप एवं वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौड़ ने संबोधित किया।