श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का हुआ विस्तार

6 जिलों की कार्यकारिणीयों के गठन के बाद जल्द होगी सिरसा व चंडीगढ़ यूटी कार्यकारिणी की घोषणा
News

2025-05-28 16:49:01

हिसार । श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की 6 जिलों गोहाना,रेवाड़ी,पलवल,हांसी,अम्बाला व पटौदी की जिला कार्यकारिणी के गठन व मनोनय के बाद आज जिला सिरसा व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ यूटी की कार्यकारिणीयों का गठन भी हो गया है उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने सिरसा व चंडीगढ़ इकाइयों के इस गठन लिये सिरसा के वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल व रोहित जैन साथ ही चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार हरमिंदर नागपाल व सम्पादक धर्मपाल वर्मा को इस गठन कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ व सिरसा में पत्रकारों की एक अहम कार्यक्रम का आयोजन होगा जिस में इन कार्यकारिणीयों की घोषणा होगी। पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े सभी साथियों को बधाई देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने कहा बहुत जल्द हरियाणा के सभी जिलों में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणीयों का गठन व घोषणा कर दी जायेगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion