2025-03-05 15:26:15
खुर्जा। नगर के अलीगढ़ चुंगी स्थित श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर पर गत दिवस चित्रगुप्त सभा के तत्वाधान में श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन विधि विधान और हर्षोल्लास से किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हवन का आयोजन किया गया। हवन में मंदिर पर बडी संख्या में एकत्रित लोगों ने आहूति दी। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर से बैंड बाजों के साथ शुरु हुई कलश यात्रा श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर होती हुई श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर पर ही समाप्त हुई। नगर के अलीगढ़ चुंगी स्थित श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर पर गत दिवस चित्रगुप्त सभा के तत्वाधान में श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सेवा निवृत्त नायब तहसीलदार लाल बहादुर सक्सेना के पुत्र डाॅ. हितेश सक्सेना ने अपनी माताश्री स्वर्गीय शीला सक्सेना की मधुर स्मृति में पंडित सुनील शास्त्री के सानिध्य में विधि विधान और हर्षोल्लास से कराया। रविवार को सुबह दस बजे श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर पर हवन का आयोजन किया गया। हवन के यजमान डाॅ. हितेश सक्सेना और उनकी पत्नी लकी सक्सेना रहीं। मंदिर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने हवन में आहूति दी। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर से शुरु हुई बैंड बाजों और संकीर्तन मंडली से सुसज्जित कलश यात्रा श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर होती हुई श्रीचित्रगुप्तेश्वर मंदिर पर ही समाप्त हुई। इसके बाद पंडित सुनील शास्त्री ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजक लाल गहादुर सक्सेना ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंदिर पर सर्वेश सक्सेना ने विशेष सजावट कराई। चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अनिल सक्सेना एडवोकेट, सचिव मुकुल सक्सेना महेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, कैलाश सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना, गाजियाबाद के सुनील सक्सेना, मनोज सक्सेना, पुरुषोत्तम सक्सेना, मयंक सक्सेना, वैभव सक्सेना, एडवोकेट और समस्त चित्रांश परिवार श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के गवाह बने। श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजक लाल बहादुर सक्सेना ने संकीर्तन मंडली के संचालक प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, सतीश सोलंकी एडवोकेट, कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप शर्मा का आभार जताया। विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण शाम छह बजे तक चलता रहा।