2026-03-31 20:49:52
संवाददाता नीतीश कौशिक बागपत।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में स्टांप एवं बहुमूल्य वस्तुओं के कार्यों का वार्षिक सत्यापन किया। इस प्रक्रिया के तहत कोषागार में रखी गई सरकारी संपत्तियों, स्टांपों एवं अन्य बहुमूल्य दस्तावेजों की गहन जांच की । सत्यापन के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार के रिकॉर्ड की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, सभी दस्तावेजों व बहुमूल्य वस्तुओं का सही ढंग से संधारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि, कोषागार में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया जाए और नियमित निरीक्षण किए जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, वरिष्ठ कोषागार अधिकारी मनीष कुमार सिंह ,एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा ,कोषागार वरिष्ठ सहायक रामनाथ आदि उपस्थित रहे।