श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए लगी ज़ेट्टीबेरीकेडिंग अधिकारियों की लापरवाही के कारण अपनी बदहालियों पर आंसू बहा रही है।

संस्कार उजाला जिला प्रभारी जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए लगी ज़ेट्टीबेरीकेडिंग
News

2026-03-28 21:51:07

संस्कार उजाला जिला प्रभारी जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए लगी ज़ेट्टीबेरीकेडिंग अधिकारियों की लापरवाही के कारण अपनी बदहालियों पर आंसू बहा रही है। ज़ेट्टीबेरीकेडिंग के टुकड़े धीरे-धीरे गंगा में बह रहे हैं। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों से ही इस नुकसान की भरपाई करानी चाहिए। जेट्टी वेरिफिकेशन को लेकर क्षेत्रवासियों, पुरोहितों, श्रद्धालुओं ने कई बार सवाल खड़े किए हैं लेकिन विभाग ना जाने क्यों मामले में लापरवाही बरत रहा है और इसकी सुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। सरकारी पैसे का नुकसान हो रहा है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ज़ेट्टी बेरीकेडिंग को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया था लेकिन कोई ज़ेट्टी बेरीकेडिंग की सुध लेने को तैयार नहीं है। अच्छा खासा रुपया खर्च कर इस बैरिकेडिंग को यहां लगाया गया था लेकिन यह धीरे-धीरे अब गंगा में बह रही है। कुछ गंगा के किनारे पड़ी हुई है। अब इसका जिम्मेदार कौन है? उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion