प्राकृतिक आपदाओं पर भी विपक्ष ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा चंदेल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महंत गुरु जी राजू चंदेल ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा
News

2025-09-06 18:11:32

नई दिल्ली 5 सितंबर / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महंत गुरु जी राजू चंदेल ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारी केंद्रीय की भाजपा सरकार तमाम परवर्ती राज्यों में बाढ़ पीड़ित मैदानी इलाकों में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है इसके लिए हमारे तमाम केंद्रीय मंत्री एवं स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी कमान संभाले हुए हैं हमारे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं बाढ़ पीड़ित परिवारो के बीच में जाकर मदद कर रहे हैं परंतु विपक्ष ओछी राजनीति कर देश व जनता को गुमराह कर रहा है यह प्राकृतिक आपदा से निमटने का समय है ना कि राजनीतिक कारणों से एक दूसरे पर आरोप लगाने का समय है इस संकट की घड़ी में तमाम विपक्षी पार्टियों को एक साथ मिलकर मानव जिंदगियों को बचाने और उनकी मदद करने का समय है परंतु कांग्रेस आम आदमी पार्टी और उनके सहयोगी दल प्राकृतिक आपदा बाढ़ पर ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे महंत चंदेल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है तमाम यमुना डूब क्षेत्र के निवासियों को लगभग 15000 से ऊपर संख्या रही होगी सबको सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है मवेशियों को चारा आदि की व्यवस्था की जा चुकी है और लोग सुरक्षित हैं लगभग बाढ़ का खतरा टल चुका है दिल्ली सुरक्षित है चंदेल ने कहा जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री युद्ध स्तर पर पहुंचा दी गई है और लोगों की केंद्र सरकार एवं सुरक्षा बलों के माध्यम से मदद की जा रही है टूटे हुए मार्गो को ब्रिज पुल आदि की मरम्मत की जा रही है चंदेल ने कहा पंजाब में स्थित धीरे-धीरे ठीक होती जा रही है और केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक बाढ़ पीड़ितों की अधिक से अधिक मदद की जा रही है और जल्दी जिन लोगों के मकान फैसले आदि नष्ट हुई है उनका केंद्र सरकार की तरफ से अधिक से अधिक मदद पहुंचाई जाने की तैयारी की जा रही है फिलहाल भाजपा की पूरी टीम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है और भारतीय सेना पंजाब के बाढ़ प्रभावित एरिया में मदद पहुंचा रही है चंदेल ने कहा कि हमारे गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी तौर पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए सड़कों पर है और उन्हें मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion