2025-03-15 22:46:16
अनुपम सन्देश/फहीम अंसारी भोजपुर। वादिनी ने भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक को प्रार्थना पत्र देकर बताया लगभग सात माह पूर्व उसका निकाह आलिम पुत्र मेहन्दी हसन निवासी ढकिया थाना डिलारी पूरे दान दहेज के साथ हुई थी। लेकिन ससुराल वाले खुश नही थे। लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी नही होने पर ससुरालियों ने दो लाख की मांग पूरी करने व मारपीट कर घर से निकाल दिया नवविवाहिता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची इसके बाद पुलिस ने छह के खिलाफ दहेज की गंभीर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाली उर्फ गनीमतनगर निवासी इसाक ने अपनी पुत्री की शादी आलिम निवासी ढाकिया थाना डिलारी के साथ की थी। दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग नाखुश थे। इसी को लेकर लगातार नवविवाहिता के परिवार से दहेज में दो लाख की मांग की गई मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आलिम, मेहन्दी हसन, साबरी, आरिफ, शाहरुख और सलमा के खिलाफ दहेज की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।