शहीद दिवस पर शहीद रामआसरे लाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

अवसर पर ग्राम विक्रमपुर में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान
News

2026-08-11 03:04:23

शहीद दिवस पर शहीद रामआसरे लाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि रामपुर,शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।” विक्रमपुर। शहीद दिवस के अवसर पर ग्राम विक्रमपुर में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद रामआसरे लाल शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। शहीद रामआसरे लाल शर्मा जी 10 अगस्त 2000 को पुंछ-राजौरी, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत सदैव राष्ट्र की प्रेरणा बने रहेंगे। भाई और पुत्र ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि शहीद के भाई शिव कुमार शर्मा और पुत्र शिवम शर्मा ने अपने वीर भाई एवं पिता को पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद को नमन करते समय दोनों की आंखें नम हो गईं। भावुक क्षणों में उन्होंने अपने परिवार के उस वीर सपूत को याद किया, जिसने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उपस्थित लोगों ने भी इस भावुक पल में शहीद परिवार के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रघुनंदन प्रसाद शर्मा, सोनू शर्मा, अनमोल राणा, अरुण श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेश कश्यप सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद रामआसरे लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। उनकी वीरगाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेंगी। शहीद रामआसरे लाल शर्मा अमर रहें। भारत माता के वीर सपूत को शत्-शत् नमन

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion