विश्व हिंदू परिषद ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती।

डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं:अका रपू केशव राजू
News

2025-04-14 20:11:22

रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला कार्यालय में सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई तथा कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय सह गौरक्षा प्रमुख अका रपू केशव राजू उपस्थित रहे। मुख्य बौद्धिक कर्ता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य बौद्धिक कर्ता अका रपू केशव राजू ने कन्हैया रविदास सहित अन्य को फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अका रपू केशव राजू ने कहा कि कि संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुलनीय है,बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था, बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर अपने माता-पिता की 14वीं और आखिरी संतान थे, देश के संविधान निर्माण और दलित वर्गों के उत्थान में उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी,वे देश के पहले कानून और न्याय मंत्री थे,उन्होंने लोगों को तीन अनमोल मंत्र दिए शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो, आगे उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव और ईर्ष्या को भुलाकर समरसता के लिए हम सब को प्रयास करना चाहिए, डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि भारत की पवित्र भूमि ने कई देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल व्यक्तित्व को जन्म दिया है। उन विभूतियों में बाबा साहेब एक हैं। वे संस्कृत समेत विश्व के 14 भाषाओं के ज्ञाता थे। समाज में व्याप्त भेदभाव को खत्म करने के लिए उन्होंने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार,जिला सह उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,जिला मंत्री छोटू वर्मा,सह मंत्री तरुण कुमार वर्मा, जगत नारायण शाह, बजरंग दल पूर्व संयोजक राजेश ठाकुर, बजरंग दल सह संयोजक शौर्य कुमार पाठक,जिला सत्संग प्रमुख संतोष सिंह,अरुण राय,वीरु पासवान,गणेश गुप्ता, राजेंद्र राम,सोनी देवी, पिंकी देवी,विनोद जयसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion