2025-08-08 18:03:59
दिल्ली के निजामुद्दीन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या ने एक बार फिर राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामूली पार्किंग विवाद में हुई यह हत्या दर्शाती है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी गंभीर है। आइए जानते हैं कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट दिल्ली में अपराधों के बारे में क्या कहती है और कौन-से इलाके सबसे खतरनाक माने जाते हैं। दिल्ली क्राइम में सबसे आगे रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में क्राइम रेट प्रति लाख जनसंख्या पर 1,783.6 था जो देश के किसी भी बड़े शहर से काफी ज्यादा है। इसका मतलब यह है कि राजधानी में हर दिन चोरी, लूट, बलात्कार और हत्या जैसी सैकड़ों घटनाएं होती हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध: 2022 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ 4,45,256 अपराध दर्ज किए गए जो 2021 की तुलना में 4% अधिक थे।