2026-08-11 03:08:44
पटवाई। क्षेत्र के ग्राम पोहपुर में रकारी सस्ते गल्ले के राशन डीलर अनिल कुमार पर कार्डधारक को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का गंभीर आरोप लगा है। डीलर की मनमानी से परेशान पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा लंबे समय से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद तय मानक से एक किलो कम राशन देता जब भी कोई कार्डधारक इसका विरोध करता है। और डीलर द्वारा अभद्रता की जाती है और राशन कार्ड कटवाने की धमकी दी जाती है। राशन वितरण में लगातार हो रही इस धांधली से तंग आकर पीड़ित ने आखिरकार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल का सहारा लिया। पोर्टल पर दर्ज शिकायत में पीड़ित ने पूरा विवरण देते हुए बताया कि किस तरह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हक का राशन काटा जा रहा है। पीड़ित ने खाद्य एवं रसद विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि राशन दुकान के स्टॉक और वितरण रजिस्टर की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही आरोपी डीलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किया जाए ताकि ग्रामीणों को उनका पूरा हक मिल सके। बर्जन-- पूर्तिअधिकारी शाहाबाद पूर्ति अधिकारी किशनलाल को दो बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया