“झूठे दावों की पोल खुली, ‘नाली गैस’ मै निकली सिर्फ बदबू” — डिबाई में अर्चना पाण्डेय का भाजपा पर करारा प्रहार.....

विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार के दौरान सपा कार्यकर्ता अर्चना पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर बेहद तीखा और आक्रामक हमला बोला
News

2026-03-27 20:46:02

विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार के दौरान सपा कार्यकर्ता अर्चना पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर बेहद तीखा और आक्रामक हमला बोला। रेलवे रोड स्थित छोइया के पुल के नीचे बह रही काली नदी में “नाली गैस प्रणाली” का लाइव डेमो करते हुए उन्होंने सरकार के दावों को “सफेद झूठ और जनता के साथ क्रूर मजाक” बताया।अर्चना पाण्डेय ने पाइपलाइन डालकर चूल्हा जलाने का प्रदर्शन किया, लेकिन जब पाइप से गैस की जगह सिर्फ बदबू निकली, तो उन्होंने इसे सरकार की “हवाई घोषणाओं और खोखले प्रचार” का जीता-जागता उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि “जमीन पर कुछ नहीं, सिर्फ भाषणों में विकास दिखाया जा रहा है।”उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “देश को थाली बजवाने, अंधेरा कराकर टॉर्च जलवाने जैसे तमाशों में उलझाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया गया।” उन्होंने इसे जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया। गैस सिलेंडर को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि “आज गरीब और दिहाड़ी मजदूर को अपना पूरा दिन लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लेने में बर्बाद करना पड़ रहा है। जो व्यक्ति रोज कमाकर अपने परिवार का पेट पालता है, उसके लिए यह व्यवस्था किसी सजा से कम नहीं है।” उन्होंने सवाल किया कि “जब मजदूर लाइन में खड़ा रहेगा, तो उसके घर का चूल्हा आखिर कैसे जलेगा?” सपा की नीति और नेतृत्व का जिक्र करते हुए अर्चना पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कभी भी जनता को भ्रमित नहीं किया और हमेशा जमीन से जुड़ी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने दावा किया कि “सपा सरकार ने काम किया, जबकि वर्तमान सरकार सिर्फ प्रचार और भ्रम फैलाने में लगी है।अंत में अर्चना पाण्डेय ने कड़े शब्दों में कहा कि “अब जनता पूरी तरह जाग चुकी है और भाजपा के झूठे वादों का हिसाब मांग रही है। सरकार के दावे एक-एक कर धराशायी हो रहे हैं, और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी।”

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion