पटना में कांग्रेस कार्यालय पर हमला, यूपी कांग्रेस नेता जयदीप त्रिपाठी ने की कड़ी निंदा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर
News

2025-09-01 00:34:24

देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल कांग्रेस पार्टी पर, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। त्रिपाठी ने कहा कि सदाकत आश्रम देश की आज़ादी की लड़ाई का गवाह रहा है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी निकली थी और यहीं देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अंतिम सांस ली थी। ऐसे पवित्र स्थल को हिंसा से अपवित्र करना भाजपा की हताशा को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहा, जिससे साफ है कि यह पूरा घटनाक्रम भाजपा और जदयू के संरक्षण में हुआ। राहुल गांधी की संविधान और मताधिकार बचाओ यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा बौखला गई है। जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अहिंसा का मार्ग अपनाया है और देश को आज़ादी दिलाई है। भाजपा को यह समझना चाहिए कि जो पार्टी अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी, वो आज भी जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार विधानसभा में इंडिया गठबंधन की जीत होगी और राहुल गांधी की लोकप्रियता को कोई रोक नहीं सकेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion