किसान मोर्चा देवरिया की कार्यकारिणी के चार वर्ष पूरे, 1 से 7 सितम्बर तक “चार साल बेमिसाल” उत्सव

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की वर्तमान कार्यकारिणी के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 से 7 सितंबर तक आयोजित होने
News

2025-09-01 00:45:38

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की वर्तमान कार्यकारिणी के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले “चार साल बेमिसाल” उत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सुनील गुप्ता ने किसान मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते चार वर्षों में संगठन ने जनपद के किसानों के बीच सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुँचाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जमीन तक उतारने का कार्य किया है। संगठन की मजबूती में किसान मोर्चा की अहम भूमिका रही है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि “चार साल बेमिसाल” उत्सव के अंतर्गत जिले की प्रत्येक विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें रक्तदान शिविर, पशु आरोग्य शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण प्रमुख हैं। साथ ही कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की केंद्र सरकार के 11 वर्षों और प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठक में भाजपा महामंत्री प्रमोद शाही, भगवान यादव, मुकेश राय, अरुण मिश्र, सत्येन्द्र सिंह सोनू, बलवंत सिंह, रामेश्वर यादव, विजेंद्र चौहान, सुमन्त चतुर्वेदी, गुड्डू यादव, वीरेंद्र पाठक और विजय कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion