कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, दिल्ली की कानूनव्यवस्था पर उठाए सवाल

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है
News

2025-08-30 19:51:50

नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली में कोई भी सुरक्षित है। मंदिर में प्रसाद को लेकर हुए विवाद में दर्शन के लिए आए लोगों ने सेवादार की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के हाथ नहीं कांपे? केजरीवाल ने इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा है, कालकाजी मंदिर के अंदर सेवादार की निर्मम हत्या करने से पहले इन बदमाशों के हाथ नहीं कांपे? ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है? भाजपा के चारों इंजनों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है कि अब मंदिरों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं। क्या दिल्ली में कोई सुरक्षित है भी या नहीं बता दें कि कालकाजी मंदिर में पीट-पीटकर एक सेवादार की हत्या का मामला शनिवार को सामने आया है। यहां दर्शन के लिए आए लोगों ने एक सेवादार की लाठियों और घूंसों से हमला कर हत्या कर दी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनरी प्रसाद को लेकर उन लोगों के बीच बहस हुई थी। एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया। इस बीच लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion