2025-09-13 19:40:58
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व पखवाड़ा अभियान को लेकर पीपरी मंडल की कार्य शाला का आयोजन 13 सितंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे किया जा रहा हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में, शामिल होंगी एवम मुख्य वक्ता के रूप में श्री रमेश सिंह भदौरिया जी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भिंड का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पीपरी मंडल के पदाधिकारी,जिला पंचायत सदस्य, जनपद-अध्यक्ष,जनपद -सदस्य , सरपंच, पूर्व-जनपद अध्यक्ष, पूर्व-सदस्य,संयोजक, सहसंयोजक एवं बूथ बिस्तारक,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, मंडल टोली सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपेक्षित सभी देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित दिनाँक- 13 सितंबर 2025, दिन-शनिवार स्थान- माता का मंदिर टेकरी ग्राम -पिडौरा सांसद श्रीमती राय दोपहर 1:00 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गोरमी में आयोजित जल विहार कार्यक्रम में शामिल रहेगी। सांसद श्रीमती राय इस दौरान क्षेत्रीय जनता से रूबरू होती हुई उनकी जन समस्याओं को भी सुनेगी ।