2025-09-13 20:22:01
हजारीबाग के शहीद निर्मल महतो पार्क में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा जिला पैक्स संघ का संयुक्त बैठक किया गया। बैठक के अध्यक्षता गजेंद्र यादव और संचालन गिरधारी महतो ने किया। सभी पैक्स संघ के सदस्य द्वारा सर्व समिति से निर्णय लिया गया, कि धान क्रय केंद्र जो झारखंड सरकार के पत्रांक 2413 दिनांक 02/09/2025 एवं हजारीबाग जिला सहकारिता पदाधिकारी के पत्रांक 601 दिनांक 6/ 9 /2025 में सभी पैक्स अध्यक्ष को धान अधिप्राप्ति के लिए पत्र में लिखा गया हैं। जिसमे सभी पैक्स धान क्रय केंद्र के लिए 100 मैट्रिक टन क्षमता वाला गोदाम में बैंक गारंटी चौबीस लाख रुपया और200 मैट्रिक टन गोदाम में अड़तालिस लाख का प्रस्ताव के साथ मांग किया गया है। पैक्स संघ ने राज्य सरकार के पत्र का निंदा करती हैं,और सर्वसम्मति से संगठन मे निर्णय लिया गया, कि हजारीबाग में धान अधिप्राप्ति का धान क्रय नहीं किया जाएगा। इसके लिए हजारीबाग के पैक्स संगठन के पांच सदस्यीय टीम उपायुक्त हजारीबाग और जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन दिनांक 16/09/2025 को सौंपेगे। संघ के सदस्य ने कहा कि यदि हमारी बातों को अनदेखी की गई। तो प्रखंड वार मसाल जुलूस के साथ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में हजारीबाग पैक्स अध्यक्ष, बिनोद कुमार ,कंचन प्रसाद मेहता,सुमित कुमार, मोहन साव,श्यामदेव यादव ,जागेश्वर प्रसाद ,चतरा पैक्स संघ से बिनोद कुमार सिंह ,जितेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,रामगढ़ जिला पैक्स अध्यक्ष कोडरमा जिला पैक्स अध्यक्ष , सहित कई अन्य मौजूद थे।