2025-09-13 19:31:47
चुरचू (हजारीबाग) प्रखंड के सभागार में भारत सरकार की जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा कर्म योगी अभियान की शुभारंभ की गई है।इसके तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री ललित राम की अध्यक्षता में की गई। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम ,पशु पालन विकास पदाधिकारी प्रिंस राज , प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशीनाथ गुप्ता ,स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक राम, बाल विकास सुपरवाइजर मनीषा रानी जनप्रतिनिधि आगों मुखिया सीता मुनि हेंब्रम, चुरचू मुखिया पूनम बेसरा,चरही मुखिया संझली मुर्मू ,चनारो मुखिया ब्रज बिहारी महतो ,बहेरा मुखिया देवकी महतो, सपोर्ट संस्था से मनोज टुडू ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ किया। प्रखंड विकास अधिकारी ने कहा कि कर्म योगी अभियान भारत सरकार के जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को विकास से जोड़ना है। ,वैसे आदिवासी जो आज भी विकास से काफी पीछे चल रहे हैं।स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल ,पशुपालन, प्रखंड कृषि विभाग ,एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया जाना है। प्रखंड पंचायती राज अधिकारी त्रिदेव कुमार सह मास्टर ट्रेनर ने कहा कि प्रारंभ में यह चुरचू प्रखंड के 6 पंचायत के कुछ गांव को शामिल गया है।