GST दरों में कमी से जनता को बड़ी राहत – अर्पित मुदगल

भारतीय जनता पार्टी अमायन मंडल की एक बैठक सोलंकी गार्डन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने की।
News

2025-09-14 19:48:58

भिण्ड/अमायन। भारतीय जनता पार्टी अमायन मंडल की एक बैठक सोलंकी गार्डन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने की। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अर्पित मुदगल ने वक्तव्य दिया। मंचासीन अतिथियों में नाथू सिंह मढेपूरा, बेताल सिंह गुर्जर, सुरेश सिंह सिकरवार, शैली श्रीवास्तव और महेंद्र कुशवाह मौजूद रहे। मोदी सरकार का निर्णय – आमजन हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए भाजपा नेता अर्पित मुदगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हाल ही में GST दरों में कमी करके जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि रोज़मर्रा की वस्तुएँ सस्ती हुई हैं, छोटे व्यापारियों का कर बोझ घटा है और महंगाई से आमजन को राहत मिली है। अर्पित मुदगल ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रबुद्ध वर्ग संवाद और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का राष्ट्र सेवा का संकल्प है। “एक ओर मोदी सरकार जनता को आर्थिक राहत दे रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्यों से राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं।”

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion